गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू आज 11 अप्रैल गुरूवार को फिंगेश्वर के आसपास गांवो सिर्रीकला, पोलकर्रा, रोबा, गदहीडीह, दर्रीपार, चैतरा, सेंदर, बारूला, बेलर, बोड़की, चरौदा, छुईहा, कुंडेल, तरीघाट, रोहिना, भैंसातरा, बेलटुकरी, लफंदी, धुमा, श्यामनगर, कोपरा एवं टेका आदि गांवो में तूफानी जनसंपर्क करते हुए ग्रामीण महिलाओं की भीड़ भरी भेंट मुलाकात में कहा कि नारी न्याय के अंर्तगत महिला सशक्तिकरण, श्रमिक न्याय, संवैधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय आदि में मिले सुझावों को ध्यान में रखकर कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 वर्षो में उनकी सभी वायदे जुमले साबित हुए है और आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति फेल हो चुकी हैं। 10 वर्षो का जनता हिसाब मांग रही है लेकिन वे हिसाब नहीं दे पा रहे है। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन युवा जब हिसाब मांगते है तो उन्हें बहकाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान लोकसभा चुनाव देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, संविधान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि विदेशों में भारत की पहचान विविधता में एकता की रही है। यहॉ 22 भाषा, 1632 बोली उप बोली, 6 धर्म, 6500 जाति उपजाति, 52 जनजातियॉ है। इसी तरह पूरे देश में 29 प्रमुख तीज त्यौहार है। छ.ग. तो त्यौहारों के लिए जाना जाता है। सभी प्रदेशों में रहन-सहन, खान-पान, अलग-अलग है इसके बावजूद लोग समभाव से त्यौहार मनाते है। एक तरह से भारत सांस्कृतियों का गुलदस्ता है। गुलदस्ता में अनेक पुष्प रहते है किंतु इस गुलदस्ता को भाजपा अपनी और आरएसएस के विचारधारा के एक रंग में बदलना चाहती है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकतंत्र पर प्रहार न हो इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान न्याय योजना कांग्रेस पार्टी की देन है। छ.ग. से इसकी शुरूआत हुई है और इसे हम पूरे देश में ले जाना चाहते है। इसलिए कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में 10 न्याय की योजना की गई हैं। जिसमें किसान न्याय भी प्रमुख है और हम चाहते है कि पूरे देश में किसानों को अपनी फसल का पर्याप्त दाम मिले। इसी तरह पार्टी ने 10 न्याय में युवा न्याय, महिला न्याय, श्रमिक न्याय, पर्यावरण न्याय जैसे अनेक न्याय की घोषणा की है। ताम्रध्वज साहू के जनसंपर्क में कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं का हुजुम साथ चल रहा था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version