भेंडरी-लोहरसी धान उपार्जन केंद्र के पास असामाजिक तत्वों की करतूत से बढ़ी परेशानी

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। एक ओर जिला प्रशासन लगातार लोगों से गर्मी के मौसम में खेतों व खुले क्षेत्रों में आग नहीं लगाने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज कर खेतों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला भेंडरी-लोहरसी धान उपार्जन केंद्र के पास का है, जहां खेतों में आग लगाए जाने से आसपास का पूरा क्षेत्र धुएं और गर्म हवाओं की चपेट में आ गया। नौतपा की भीषण गर्मी में पहले से ही आमजन गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से परेशान हैं।

लोहरसी मे जिम्मेदार सोते रहे, युवक नूतन साहू ने संभाली व्यवस्था श्रमदान कर खोली जाम नाली

ऐसे समय में खेतों में लगाई जा रही आग से वातावरण और अधिक गर्म हो रहा है, जिससे राहगीरों, ग्रामीणों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आगजनी से पेड़-पौधों और छोटे जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुंच रहा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में कनाडा दौरे पर रवाना हुए सतीश थौरानी-अरेन्द्र पहाडि़या

इंद्रजीत महाडि़क जिला पंचायत सदस्य, टीकमचंद साहू समाजसेवी और रोशन साहू समाजिक कार्यकर्ता, खेमचंद साहू समाजसेवी, चुन्नीलाल साहू समाजसेवी, अनिल साहू समाजसेवी और उरेन्द्र साहू ने कहा की खेतों में पराली और सूखी घास जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने से ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भीषण गर्मी के दौर में लोगों को राहत मिल सके और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version