गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पवित्र श्रावण मास में लोग शिवजी की आराधना में लीन है इसी क्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष हरीत ने सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ मोटरसाइकिल यात्रा नगर के फणिकेश्वर नाथ महादेव से प्रारंभ कर राजिम के कुलेश्वर नाथ महादेव कोपरा के कोपेश्वर नाथ महादेव होते हुए गरियाबंद के विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वर नाथ महादेव तक जाकर संपन्न हुई। इस रैली में बाइक पर विराजे स्वम शिव रुप लोगों के आकर्षक का केंद्र रहा। युवाओं का उत्साह डीजे की धुन पर शिव भक्ति में लोगों का उत्साह बढ़ाते दिखा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष हरीत ने युवाओं एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पवित्र श्रावण मास में शिव जी की आराधना में हर हिंदू लीन है। युवाओं में भी आज महादेव के प्रति गहरी आस्था है। जिसे युवा अपनी तरीके से प्रदर्शित करें और उत्साह गांव गांव पहुंचे धर्म का प्रचार हो इस उद्देश्य से हर वर्ष या पंचकोशी धाम यात्रा निकाली जाती है। रैली में प्रमुख रूप से भुनेश्वर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ, राहुल सेन जिला कोषाध्यक्ष, भाजपा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष धनंजय हरीत, साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजु साहू, लाला साहू, भक्ति मंदिर उपाध्यक्ष बोधन साहू, जगदेव सिन्हा, सन्त राम साहू, ओंकार साहू, दिनेश साहू, अजय साहू, पुखराज साहू, शीतल साहू, डीगेस साहू,दीपक साहू, जनपद सदस्य मनीष साहू,डायमंड साहू, गुलशन साहू सहित फिंगेश्वर, बोरसी, बसेरा, बिनौरी, परसदा, पथर्री, सोनासिल्ली, रोबा एवं आसपास के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हुए।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष हरित के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बोलबम मोटरसाइकिल यात्रा निकाली
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
