गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। किसान समिति फिंगेश्वर के लगातार 9 वर्षों से अध्यक्ष रहे नगर पंचायत फिंगेश्वर के प्रथम अध्यक्ष दूजलाल बंजारे ने आज अपने पद पर इस्तीफा देते हुए नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष जगदीश यादव से जल्द से जल्द किसान समिति की नई कार्यकारिणी बनाने की अपील की है। श्री बंजारे ने बताया कि उनका पद 5 साल का होता है परंतु उन्हें इस पद पर 9 साल हो गया है वह अपनी पढ़ाई करने एवं पारिवारिक उत्तरदायित्व के चलते महत्वपूर्ण एवं जवाबदारी पूर्ण जिम्मेदारी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। अतः मैंने अपनी पूरी कार्यकारिणी से विचार-विमर्श कर पूरी कार्यकारिणी सहित इस्तीफा दिया है। ताकि नई कार्यकारिणी गठन की जा सके किसान समिति का अत्यधिक महत्व रहता है। यानी खेती किसानी में आने वाली समस्या शिकायत के साथ व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने में किसान समिति की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस समय अध्यक्ष के त्यागपत्र से खलबली मच गई है। नगर पंचायत आगे कैसी व्यव्स्था बनाती हैं यह चुनौतीपूर्ण रहेगा।
There is no ads to display, Please add some
