खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)- ग्राम पंचायत गातापारकला आश्रित ग्राम शिकारीटोला में 30 जनवरी शहीद दिवस को जोन स्तरीय शाला वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें ठेलकाडीह जोन के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू, घम्मन साहू, सरपंच कल्पना चुम्मन वर्मा, शाला विकास समिति के बालचंद साहू, नारद वर्मा, प्रधानाध्यापक और पंचगण रहे। अपने उद्बोधन में विप्लव साहू ने कहा कि हम लोगों को मनोरंजन और शौक वाले चीजों के साथ-साथ खुद की पहचान बनाने पर ध्यान देना होगा। समाज में असर बनाने वाली चीजों और उपक्रम स्थापित करने पर ध्यान देना होगा, क्योंकि इंसान की पहचान काम से होती है, हमारे शौक से नहीं। जब विवाह व्यवस्था और घर बसाने की तैयारी में जाते हैं, तो काम पूछा जाता है शौक नहीं। विप्लव ने कहा कि किसी भी नेताओं को नफरत से न देखें, उनके सामने बहुत चुनौतियां होती है। उनको ध्यान और गंभीरता से लेना चाहिए क्योकि उन के माध्यम से जीवन का गहरा अनुभव और क्षेत्र के लिए सोच बोलता है। सभापति घम्मन साहू ने कहा कि मनोरंजन के बीच में नेताओं को सुनना नहीं चाहते, लेकिन हम सही बातों को आपके सामने रखने से कैसे चुप सकते हैं! हम इसीलिए तो आपके बीच में आते हैं कि आपके-हमारे बीच में संवाद स्थापित हो, जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जरूरतों को समझें। स्कूलों के माध्यम से आज समाज में विभिन्न सेक्टर में प्रतिभाएं आ रही है, इतने बढ़िया और सुंदर आयोजन के लिए घम्मन साहू ने आयोजकों के साथ सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम में आत्माराम सिन्हा, सुलोचना वर्मा, कामिनी धरम वर्मा, रघुनंदन वर्मा, शिवकुमार, महेंद्र वर्मा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, युवा और बच्चे शामिल रहे।
किसी भी नेताओं को नफरत से न देखें, उनके सामने बहुत चुनौतियां होती है-विप्लव साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



