सितेश सिरदार लखनपुर (गंगा प्रकाश):– सरगुजा जिले के लखनपुर मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुंवरपुर में सैकड़ों लोगों को मोदी की गारंटी योजना के तहत खाली थैला का वितरण किया गया,वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं,इसे देखते हुए भाजपा सरकार हर प्रकार की योजानाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान कुंवरपुर पीडीएस दुकान मे राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन कोटेदार श्रीमती संतोषी विश्वकर्मा एवम सामाजिक कार्यकर्ता सितेश सिरदार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाले फोटो लगे थैलों का वितरण किया गया। इन थैलों पर एक तरफ पीएम मोदी के चित्र के साथ मोदी सरकार की गारंटी, सभी को अनाज, पोषित समाज, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा अंत्योदय परिवारों को हर महीने 35 किलो राशन, प्राथमिकता परिवारों को प्रति व्यक्ति हर महीने पांच किलो राशन लिखा है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का मकसद एक ही है, मेरा कोई भाई-बहन, मेरा कोई भारतवासी भूखा ना रहे। इसके अलावा मोटे अक्षरों में मोदी सरकार की गारंटी अगले पांच साल मुफ्त अनाज लिखा है,थैला वितरण के दौरान राशन कार्ड धारकों में काफी उत्साह देखा गया।
कुंवरपुर में राशनकार्ड धारकों को मोदी की गारंटी वाला थैला का किया गया वितरण।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
