नाराज भीड़ ने किया चक्काजाम
गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। छाल थानाक्षेत्र के कूड़ेकेला में आज एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से मां बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर वाहन पेड़ से जा टकराई जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और नाराज भीड़ ने चक्काजाम कर दिया घटना के तत्काल बाद मौके पर छाल पुलिस पहुची और आगे की कार्यवाही में जुट गई आपको बता दे की आज सुबह मृतक दिलेश्वर और उसकी मां प्लेटिना बाइक में सवार होकर बांसाझार से छाल जा रहे थे और जैसे ही कुडेकेला के पास पहुंचे थे की छाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 13 एडी 4253 बाइक सवार मां बेटे को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई जिसमे मां बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं घटना के बाद नाराज भीड़ चक्काजाम कर दिया वहीं मौके पर छाल थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया और क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाए जिसके बाद उक्त मार्ग में आवागमन चालू हो सका।
There is no ads to display, Please add some


