फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड के ग्राम कुण्डेल में बड़े ही धूमधाम के साथ क्लश यात्रा निकाल कर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना कर भगवान शनिदेव मंदिर में हुई पूजा अर्चना। स्वण् देवी बाई ईसरानी एवं स्वण् हरीश ईसरानी की स्मृति में शनिदेव मंदिर परिसर के अन्दर भवन निर्माण कर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना किया गया है। जिसकी तैयारी को लेकर काफी दिनों से जुटे हुए थे। वहीं सुबह 10 बजे क्लश यात्रा के साथ में ग्रामीण जो है बड़ी संख्या में बाजे गाजे में जसगीत गाते हुए भारी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे गांव में भ्रमण भी कराये। वहीं भक्तों द्वारा माता की जयकारे के साथ दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचने पर जोरशोर के साथ माता रानी का स्वागत भी किया गया। वहीं माता रानी के दर्शन करने के लिए तरीघाटए कैदकेराए खुटेरीए सिर्रीखुदए छुईहाए सहसपुरए सहित आस पास क्षेत्र के ग्रामीण जो है भारी संख्या में सुबह से ही पहुंच गया था शनिवार होने के कारण भक्त जो है शनिदेव मंदिर में पूजा अर्चना करने रोज की तरह कल भी पूजा अर्चना करने सुबह से पहुंचे हुए थे । जो देर शाम तक माता रानी के मूर्ति स्थापित व पूजा अर्चना होते तक भक्तो की आना जाना लगा हुआ था। वहीं भक्तों के लिए मंदिर परिसर में भण्डार का आयोजन भी रखा गया था जो देर शाम तक भण्डार में भक्त जो है पहुंच कर प्रसाद पा रहे थे। माता रानी के मूर्ति स्थापना से गांव के लोगों सहित आस पास के गांवों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे माता रानी के गांव पहुंचने से छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक माता रानी का दर्शन करने पहुंचे थे ।
There is no ads to display, Please add some
