बच्चे दिखे प्रसन्नचित मुद्रा में इसके साथ ही महिलाएं भी खुश नजर आईं
सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर ग्राम पंचायत तिलसिंवा में कुपोषण से मुक्त हुए बच्चों एवं एनीमिया से मुक्त हुई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास द्वारा बच्चों और महिलाओं से केक भी कटवाया गया। केक काटते हुए बच्चे बहुत ही प्रसन्नचित मुद्रा में दिखाई दिए इसके साथ ही एनीमिया से मुक्त हुई महिलाएं भी खुश नजर आईं।
There is no ads to display, Please add some


