गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।-ग्राम बोड़की निवासी शिक्षक देवेंद्र साहू व चुनेश्वरी साहू की सुपुत्री संस्कृति साहू ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल फिंगेश्वर में कक्षा प्रथम में अपने शिक्षा का प्रदर्शन दिखाते हुए पूरे क्लास में 100 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुमारी संस्कृति की इस उपलब्धि को देखकर पूरे क्षेत्र व गांव के लोग उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व भविष्य में हमेशा निरंतर आगे बढ़ाने की बधाई देते नजर आए। कुमारी संस्कृति स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की आदर्श छात्रा है, जो नन्ही सी उम्र मे ज्ञान का भंडार प्राप्त कर रहे हैं वही उसका आचरण स्कूल व गांव में काफी सराहनीय है। उनकी इस उपलब्धि पर भोजराम साहू, रेवती साहू, संस्कार साहू, सरिता साहू, पिंकी साहू, वालिता साहू, गजेंद्र साहू, लेखन साहू, तृप्ति साहू, पिंकी साहू सहित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व ढेर सारी बधाई प्रेषित किये।
There is no ads to display, Please add some
