जनता को सुविधा पहुंचाना ही कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य शाहिद भाई

राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अति व्यस्ततम सड़क कुम्हालोरी सुरगी हल्दी कि जो दुर्दशा है जिसके कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है  परेशानियों से उन्हे निजात दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शाहिद भाई के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन,शेषनाथ, आदि कलेक्टर राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर उक्त सड़क में 3 दिन में पेंचवर्क तत्काल चालू  करने का अल्टीमेटम दिया है तीन दिन में कार्य प्रारंभ नहीं होने पर जनहित के इस मुद्दे को लेकर लोक निर्माण विभाग का घेराव किया जाएगा।

 प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने बताया कि राजनांदगांव विधानसभा मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा भेंट मुलाकात के दौरान इस सड़क के निर्माण की मांग उठी थी जिसके चलते माननीय मुख्यमंत्री जी ने सड़क निर्माण की घोषणा किए थे लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की सुनियोजित अकर्मण्यता के चलते उनके पास  सोमनी सुरगी अनुभाग के सड़कों के डब्लू बी एम/बी टी पेंचवर्क के लिए राशि होने पर कार्यादेश 18/11/2022 से 4/3/2023 तक अवधि के लिए 79,20800/-(लगभग अस्सी लाख) रुपए जारी किया गया था उसके  बाद भी उक्त मार्ग का पेचवर्क नहीं कराया ताकि सीएम की घोषणा की राशि से नया सड़क बनेगा तो ये कार्य क्यों कराए जिसके चलते जनता परेशान है वर्क आर्डर की प्रति के साथ कलेक्टर को ज्ञापन दिये जाने पर विभागीय निस्क्रीयता भी सामने आई।

 शाहिद भाई ने कड़े शब्दों में कहा कि जनता के हितों पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि 3 दिन के अंदर कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों के साथ पी डब्लू डी विभाग का घेराव किया जाएगा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आम जनता के हितों को  ध्यान देकर कार्य कर रही है उसके बाद भी यदि विभाग कोताही बरते  तो यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version