फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला बिनोरी की छात्रा कुमारी संगीता साहू पिता संतोष कुमार साहू का चयन नवोदय विद्यालय पांडुका राजिम 2023 के लिए हुआ है छात्र की इस उपलब्धि के लिए संस्था के प्रधान पाठक राम अवतार यादव ने कहा कि इस होनहार छात्रा ने अपने माता.पिता एवं अपने गांव के साथ प्राथमिक शाला बिनौरी का नाम रोशन किया है हम सब छात्रा की उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शाला के शिक्षक प्रहलाद मेश्राम लोमस कुमार साहू माखनलाल साहू सुश्री उषा देवी साहू एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहनलाल साहू शीतल कुमार साहू टीकम राम साहू एवं गिरधर यादव ने अपनी बधाई संदेश प्रेषित किए हैं और छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some


