जिले के 1लाख 10 हजार 682किसानों को मिलेगा इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ

होली से पहले किसानों को पैसा मिलने से बाजार में भी आएगी रौनक

कवर्धा(गंगा प्रकाश)। महतारी वंदन योजना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कल 12 मार्च मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज यहां जिला स्तरीय विभगीय अधिकारियों की बैठक लेकर कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में मंगलवार को आयोजित होने वाले जिला और ब्लाक स्तरीय कृषक सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के लिए आश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस आयोजन के लिए कृषि विभाग को नोडल बनाया गया है। बैठक में बताया गया कि कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 23-24 में एक लाख 10 हजार 68 पंजीकृत किसानो से 60 लाख 15 हजार 651 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उन सभी किसानों को धान के समर्थन मूल्य 31 सौ रूपए क्विंटल के आधार पर आदान सहायता के तहत अंतर की राशि 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए जारी की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तर पर आयोजिन होने वाले सभी आयोजन की तैयारियां शीघ्रता से पूरा करने कृषि विभाग के उप संचालक राकेश शर्मा, उप पंजीयक, जिला नोडला अधिकारी जिला सहकारी बैंक और एमओ को निर्देशित किया है।
कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में पीजी कॉलेज के आडोटेरियम जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पंडरिया विकासखण्ड मुख्यालय के पुलिस थाना के पास, सहसपुर लोहारा और बोडला विकासखण्ड मुख्यालय में मंगल भवन किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची 700 करोड़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में निर्णय लिया था कि किसानों के दो साल के बकाया बोनस राशि दी जाएगी। इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर अंतरित की गई थी। बता दें 10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के खाते में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 700 करोड़ रूपए से अधिक की प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से डाली गई है।

अब तक की सबसे बड़ी आदान सहायता

राज्य सरकार की इस वर्ष की सबसे बड़ी राशि कल कृषक उन्नति योजना के तहत 24 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि आदान सहायता के तहत दी जा रही है।
जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के पंजीकृत किसानों के खाते में 12 मार्च को अंतरण राशि डाली जाएगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version