लखनपुर (गंगा प्रकाश)। शासकीय सभी विभागों के अपने कार्यालय भवन होते हैं । बिडम्बना है लखनपुर ब्लाक में कृषि कार्यालय भवन नहीं होने से तहसील कार्यालय के निकट बनाये गये कृषक सूचना केंद्र को ही कृषि कार्यालय का दर्जा दे दिया गया है। पूर्व में पुराने जनपद भवन के समीप कृषि कार्यालय भवन था किन्तु अति जर्जर हो जाने के कारण कृषि आफिस को ग्राम केवरा कृषक सूचना केन्द्र भवन में ले जाया गया। कृषि कार्यालय के लिए नाकाफी होने के बाद भी एक छोटे से भवन में ही कृषि दफ्तर संचालित हो रहा है।
भवन इतना छोटा है कि कर्मचारियों को करीने से बैठने तक के लिए नहीं बन पड़ता। कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी शासन प्रशासन की फरमाबरदारी किसी तरह निबाह रहे हैं । डिपार्टमेंट को खबर होने के बाद भी कृषि कार्यालय भवन नहीं बन सका है। साथ ही कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर, की कमी सालों से बनी हुई है। एक ही कार्यालय में सालों से बैठे कर्मचारी शासन प्रशासन के हुक्म बजा रहे हैं। क्षेत्र के कुछ जानकार प्रबुद्ध जनों ने कृषि कार्यालय भवन निर्माण कराये जाने शासन का ध्यानाकर्षण कराया है। ताकि क्षेत्र के कृषकों को वक्त समय में किसी कार्यवश दफ्तर जाना पडे तो कम से कम कुछ समय बैठने का मौका मिले ताकि अपने कृषि सम्बन्धी कार्य निपटा सके।
There is no ads to display, Please add some


