गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र फिंगेश्वर गरियाबंद में अधिष्ठाता डॉ निरंजन खरे की अध्यक्षता में महाविद्यालय के बीएससी ;कृषिद्ध द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने ट्रेक्टर ड्राइविंग एवं रखरखाव पर आधारित 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 28.29 दिसंबर 2023 को प्राप्त किय। प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अविनाश कुमार गौतम द्वारा प्रदान किया गया जिसमे उन्होंने ट्रेक्टर के विभिन्न भाग ट्रेक्टर के प्रकार इंजन सम्बंधित समस्त जानकारी प्रदान की एवं कृषि हेतु उपयोगी समस्त कृषि यन्त्र जैसे की जुताई बुवाई दवाई छिड़काव कटाई निदाई के उन्नत यंत्रों की जानकारी दी। साथ ही समस्त उपकरणों के सूक्ष्म समायोजन उन्हें खेत में अधिक दक्षता के साथ कैसे उपयोग करना है तथा उनका उचित रखरखाव भी सिखाया। प्रशिक्षण के पश्चात् समस्त छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया एवं कई छात्राओं ने बताया की उन्होंने ने पहली बार ट्रेक्टर चलाने का अवसर प्राप्त हुआ शुरू में काफी भयभीत थे परन्तु प्रशिक्षण के पश्चात् उन्होंने आसानी से ट्रेक्टर चलाना एवं उस से सम्बंधित उपकरण आसानी से सीखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ लेखराम वर्मा डॉ नीता मिश्रा डॉ अशोक कोसरिया डॉ कुंतल सत्कार एवं ट्रेक्टर चालाक ईशर निषाद उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
