गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र फिंगेश्वर में 26 नवम्बर को संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. सी.आर. नेताम एवं एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. ओमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया ।
अधिष्ठाता डॉ. नेताम ने संविधान के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर संविधान की प्रस्तावना/उद्देशिका का वाचन करवाया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस कार्यक्रम हमारे देश के विकास और समृध्दि के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे बनाए रखना एक अनिवार्य कदम है। यह कार्यक्रम भारतीय नागरिकों को उनकी राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के प्रति समर्पित बनाने का एक आवश्यक कदम है। रा.से.यो. प्रभारी डॉ. ओमेश ठाकुर ने संविधान की महत्ता एवं मौलिक अधिकार के बारे में बताया । संविधान दिवस के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ष के छात्र राजकुमार मधुकर ने संविधान दिवस पर भाषण दिया। इस कार्यक्रम को डॉ. कुंतल सत्कार, डॉ. सुमन रावते,डॉ. सत्येन्द्र पाटले, डॉ. देवेन्द्र कुमार देवांगन, डॉ. अविनाश गौतम, डॉ. लेखराम वर्मा, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. पायल जयसवाल, डॉ. अशोक कुमार कोसरिया, डॉ. सौरभ पद्मशाली, डॉ. गिरीजेश शर्मा, विभा चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से सुचारू रूप से सम्पन्न किया गया।
कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा संविधान के उद्देशिका का किया गया वाचन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
