विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 विषय पर दिए आकर्षक सुझाव

कार्यक्रम में श्रेष्ठ सुझाव के लिए विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र फिंगेश्वर में विगत दिवस विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में कृषि-शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार एवं विकास की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. निरंजन खरे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय के मार्गदर्शन में संयोजक सह संचालक डॉ. नीता मिश्रा के नेतृत्व मे डॉ. अशोक कुमार कोसरिया व डॉ सुमन रावते के सह संयोजन व  सुश्री विभा चंद्राकर,रिपोर्टर द्वारा सफलता पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। अधिष्ठाता द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए ‘‘विकसित भारत 2047‘‘ संकल्प के संबंध में बताया गया कि, भारत सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के आर्थिक, समाजिक, पर्यावरण, सुशासन सहित स्थाई विकास के भावी स्वरूप एवं उसका रोड मैप तैयार किया जाएगा।
डॉ. गिरीजेश शर्मा, सह प्राध्यापक द्वारा बताया गया की रोडमैप तैयार करने हेतु देश के समस्त विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों से पांच विषयो पर सुझाव आमंत्रित किए गए है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सुझावों में से श्रेणीवार श्रेष्ठ 3 सुझावों को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख, 3 लाख व 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जावेगी। भारत के नागरिक माय डाट जीओवी डाट इन वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव जमा कर सकते है। कार्यक्रम अंतर्गत कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु आइडियाज फ्रॉम यूथ फॉर द विज़न विकसित भारत 2047 पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद, निबंध लेखन, मौखिक प्रेजेंटेशन, पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया। प्रत्येक विधा में श्रेष्ठ 3 सुझाव देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरण किया गया। भाषण में प्रथम पुरस्कार कु. अदिति तिवारी, द्वितीय कु. डोली एवं तृतीय रजक मधुकर, पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार कु. हरदीप कौर, द्वितीय कु. सुचित्रा, तृतीय कु. चेतना, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कु. काजल, द्वितीय कु. नताशा एवं तृतीय कु. पुजा, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार टेरिस साहू, द्वितीय राजकुमार, तृतीय कु. अदिति, एवं संक्षिप्त विवरण में प्रथम पुरस्कार कु. डोली, द्वितीय महेश्वर, एवं तृतीय कु. अदिति विजेता रही। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ सुझावो के चयन हेतु निर्णायक समिति का गठन किया गया था जिसमे डॉ. ओमेश ठाकुर, डॉ. लेखराम वर्मा, डॉ. देवेन्द्र कुमार देवांगन, डॉ. अविनाश गौतम व डॉ. सौरभ पद्मशाली शामिल थे। उक्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय से रामचरण साहू,  कृष्णकांत रजक, किरण कुमार, जगतारण बंजारे, शशिभूषण बरिहा, कमलेश पैकरा, सुनीता, रेखा सहित समस्त छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version