गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद एवं केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 14 मई को पादप स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न विषयों पर आधारित था। जिसमें ‘‘वृक्ष लगाव, पृथ्वी बचाव‘‘, ‘‘प्राकृतिक मित्र कीटों का प्रबंधन‘‘ कार्यक्रम में सीआईपीएमसी के सहायक निदेशक नीरज कुमार सिंह के द्वारा धान में लगने वाले विभिन्न कीटों एवं कीट नाशकों का उपयोग एवं उनके गुणवत्ता की पहचान कैसे की जाये इस पर विस्तारपूर्वक किसानों को जानकारी दी गई। इसके अलावा बीजोपचार की महत्ता से संबंधित जानकारी, कीड़ों के जीवन चक्रों की जानकारी, कीटनाशकों के दुष्प्रभाव एवं उनके संतुलित प्रयोग एवं समन्वित एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के बारे में विस्तृत चर्चा एवं किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनीष चौरसिया ने बीजोपचार के सही तरीके, ट्राइकोकार्ड एवं प्रकाश प्रपंच का कीट नियंत्रण में महत्व के बारे में सुझाव दिया गया। सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी अशोक कुमार ने मक्के में लगने वाले फाल आर्मी वर्म के बारे में जानकारी देते हुए इसके समन्वित नियंत्रण के बारे में सुझाव दिया। तुषार मिश्रा एवं डॉ. ज्योति रमा भारद्वाज द्वारा भी कीटों के जैविक नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों के कृषकगण उपस्थित थे।
कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया ‘‘अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
