अवैध उत्पाद के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिले में उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी रोकने, नकली खाद बीज का विक्रय रोकने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर ही कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। इस पर कृषि विभाग के उप संचालक संदीप भोई, अनुविभागीय अधिकारी कृषि रमेश निषाद, उर्वरक निरीक्षक अनित राम सलामे द्वारा जिले के विभिन्न दुकानों पर छापामारी कार्यवाही की गई।
उप संचालक कृषि श्री भोई ने बताया कि कार्यवाही के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानों पर बीज अधिनियम 1966 एवं कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत कारण बताओ सूचना जारी कर अवैध उत्पाद के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसमें अभय बीज भंडार गरियाबंद, वैभव खाद भंडार रावणभाटा गरियाबंद, पेया कृषि केन्द्र मजरकट्टा गरियाबंद, श्रीराम ट्रेडर्स पाण्डुका एवं उदय खाद भंडारा श्यामनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स अभय बीज भंडार गरियाबंद द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक एवं बीज का विक्रय करते पाया गया तथा मेसर्स वैभव खाद भण्डार, रावणभाटा गरियाबंद द्वारा कीटनाशक का प्रिंसिपल सर्टिफिकेट समावेशित किये बिना दुकान का संचालन करते पाया गया। जिसके आधार पर कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का पालन नहीं करने के कारण पेया कृषि केन्द्र मजरकट्टा गरियाबंद को कारण बताओ सूचना जारी कर डी.ए.पी. का 01 नमूना लेकर विश्लेषण के लिए प्रेषित किया गया। उन्होंने जिले के किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित दर पर अधिकृत विक्रेता से ही बीज एवं उर्वरक का क्रय करें। अनाधिकृत रूप से व्यवसाय अथवा अधिक कीमत पर विक्रय करने पर विभागीय कर्मचारियों को सूचित करने कहा है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version