गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को भूमि पुनरुद्धार की थीम पर मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत गरियाबंद विकासखंड में संचालित परियोजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत संचालित जलग्रहण समिति पारागांव में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। जिसमें उप संचालक कृषि श्री चंदन कुमार राय एवं सहायक संचालक सह परियोजना अधिकारी एनजीडब्लूडीपी 2.0 महेश कुमार पैकरा व जलग्रहण समिति के अध्यक्ष सह सरपंच पारागांव श्रीमती अमर बाई ध्रुव,ग्राम पटेल अमृत लाल ध्रुव वरिष्ट नागरिक लाल सिंग ध्रुव शिवकुमार ध्रुव, लक्ष्मी चंद बारले, बिरझु राम ध्रुव, माधव सिंग ध्रुव, व वाटरशेड के सभी अधिकारी कर्मचारी व गांव के महिला पुरुष के द्वारा पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक करते हुए वरिष्ठ लोगों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
There is no ads to display, Please add some
