7 लाख के मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल समेत 7.45 लाख की सामग्री जब्त

छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में छुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस जुपिटर स्कूटी और एक की-पैड मोबाइल भी जब्त किया है। पूरी जब्ती की कीमत करीब 7 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, बिक्री और तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।

57 मवेशियों को डंडे से हांककर ओडिशा ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने एक को दबोचा

मुखबिर की सूचना पर लगाया गया चेकिंग प्वाइंट

इसी अभियान के दौरान 10 अगस्त 2026 को थाना छुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोंगरा तिराहा से बिरनीबाहरा की ओर स्कूटी से गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मुख्य मार्ग पर पहुंचकर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मटमैले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-23-P-0438 को रोककर पूछताछ की। संदेह के आधार पर गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने पैरदान में रखे कपड़े के थैले और स्कूटी की डिक्की में टेप से लपेटकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद हुआ।

14 किलो गांजा मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस ने बरामद सामग्री की तौल कराई तो कुल 14 किलोग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई है। इसके साथ ही करीब 40 हजार रुपए कीमत की टीवीएस जुपिटर स्कूटी और करीब 4 हजार रुपए कीमत का एक की-पैड मोबाइल भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 7 लाख 45 हजार रुपए की सामग्री जब्त की।

जतमई धाम में ‘चेन गैंग’ का दुस्साहस ! श्रद्धालु महिला के गले से 3 लाख की सोने की चेन झटकी, कैमरों ने खोला राज; काली कार से नागपुर की 7 संदिग्ध महिलाएं पकड़ाईं

खुड़सा का रहने वाला है आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम साहू, पिता स्व. शारदा साहू, उम्र 56 वर्ष, निवासी खुड़सा, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया विधि-विरुद्ध पाए जाने पर उसके खिलाफ थाना छुरा में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी

गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले में अवैध गांजा, शराब सहित अन्य मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। छुरा पुलिस की इस कार्रवाई को भी इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

जब्त सामग्री: 14 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 7 लाख रुपए, टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-23-P-0438 कीमत करीब 40 हजार रुपए तथा एक की-पैड मोबाइल कीमत करीब 4 हजार रुपए। कुल अनुमानित कीमत 7 लाख 45 हजार रुपए।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version