दावा-आपत्ति 23 अगस्त तक आमंत्रित

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक, जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र डब्ल्यूसीडीसी द्वारा तकनीकी विशेषज्ञ, लेखापाल,जलग्रहण विकास दल (यांत्रिकी) जलग्रहण विकास दल (आजीविका ) एवं जलग्रहण विकास दल (समूह विकास) के रिक्त पदों (संविदा) हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिन्हें जिला गरियाबंद के वेबसाइट एवं कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक गरियाबंद के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। उक्त प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 23 अगस्त 2023 तक आमंत्रित की गई है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि आवेदन में आवेदकों के नाम, पिता का नाम, जाति, जन्मतिथि, निवास, लिंग, शैक्षणिक योग्यता आदि उल्लेखित है। उल्लेखित जानकारी में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर आवेदक 23 अगस्त 2023 शाम 5 बजे तक (शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर) स्वयं उपस्थित होकर संबंधित दस्तावेज सहित कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक छुरा रोड ग्राम कोकड़ी गरियाबंद में प्रस्तुत कर सकते है। ई-मेल अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त दावा आपत्ति एवं 23 अगस्त 2023 शाम 5 बजे के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति अमान्य कर दिया जावेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version