फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)-पिछले लंबे समय से रेल सुविधा एवं संचालन में की जा रही लापरवाही एवं ट्रेनों को अचानक रद्द करने से जानता बहुत परेशान है।जरुरी कामो के लिये यात्रा करने वालो को बहुत कठिनाई होती है।जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष एवं राजिम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनने की प्रबल दावेदार श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहु ने कहा कि बीते तीन सालो में मोदी सरकार ने रेल सेवाओं का बुरा हाल कर दिया है।रेल व्यवस्था पहले यूपीए सरकार में सुचारू रूप से चल रही थी,लेकिन अब जनता का विश्वास रेल सेवाओं से उठता जा रहा है।कभी-भी किसी भी ट्रेन को रद्द कर दिया जा रहा है।ऐसे में काफी समय पहले से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को ऐन मौके पर असुविधा हो रही है। लेकिन केन्द्र सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।उन्होंने कहा कि जनता बदहाल रेल सेवाओ से त्रस्त हो चुकी है। बिना कोई कारण बताये ट्रेनों का परिचालन अचानक रद्द कर दिया जाता है जिससे पूर्व में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों के सुख, दुख सहित अन्य विशेष मौके पर शामिल होने से वंचित हो रहे है। इससे स्पष्ट है कि केन्द्र सरकार को जनता की भावनाओं का ख्याल नहीं है।यात्री ट्रेनो को रद्द करने हेतु मेटेनेंस का बहाना बनाया जाता है।उन्ही ट्रेनों पर कई गुना अधिक क्षमता वाले मालवाहकों को दौड़ाया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि जान बुझकर षडयंत्र करते हुए यात्री ट्रेनो को रद्द कर मालवाहक ट्रेनों को दौड़ाकर मोदी सरकार द्वारा कुछ उद्योग घरानो को लाभ पहुंचाया जा रहा है।श्रीमती साहु ने मांग की है कि केन्द्र सरकार नियमित ट्रेन परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही दिव्यांगजन, बुजुर्ग, रिटायर सैनिको, बच्चों व विद्यार्थियों को पूर्व में मिलने वाली रियायतो को बहाल करें। रेल्वे के निजीकरण के प्रयासो पर विराम लगाए। लोग अब ट्रेनो में सफर को विश्वसनीय नहीं मान रहे है।
There is no ads to display, Please add some


