फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। केंद्र की भाजपा सरकार का 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 साल बेमिसाल के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान एक माह के पार्टी के कार्यक्रम की जानकारी गरियाबंद जिला संयोजक अशोक राजपूत ने दी। जिसमें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति अंत्योदय बुजुर्ग मातृ शक्ति युवा बेरोजगार श्रम शक्ति स्वच्छता अभियान भोजन का अधिकार चिकित्सा क्षेत्र पानी बिजली आवास सांस्कृतिक महत्व स्थान तीर्थ स्थलों की उत्थान जैसे सैकड़ों सरकार की जनहितकारी योजना एवं देश के आंतरिक एवं बाहा सुरक्षा की तैयारी की जानकारी लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे 1 माह 30 मई से 30 जून तक अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम तय किए हैं जिसमें प्रमुख रुप से विधानसभा स्तर पर सभी सात मोर्चे का संयुक्त सम्मेलन फिंगेश्चर में पार्टी को अपना योगदान देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन व परिचर्चा राजिम में 12 जून को दोपहर 1:00 बजे प्रेम रतन मैरिज पैलेस में छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर का मार्ग दर्शन में होगा लाभार्थी सम्मेलन 16 जून को छुरा में अपरान्ह 4:00 बजे 21 जून को फिंगेश्वर में योग दिवस कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
