अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश) :  जिला के सभी विकासखंड एवं ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना  जल जीवन मिशन सूरजपुर जिले में  सुस्त रवैय्या व गुणवत्ताहीन  निर्माण कार्य के चलते जल जीवन मिशन पर ग्रहण लग गया है जहा केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था जो अब संकट मे नजर आ रहा है जहा ठेकेदार व अधिकारियो की मिलीभगत स्पष्ट नजर आ रही है उल्लेखनीय है की सूरजपुर कलेक्टर व जिला प्रशासन के बार बार आदेश के बाद भी पी एच ई विभाग के अधिकारियो को कोई फर्क नही पड रहा है जहा जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य मे ठेकेदार व अधिकारियो की मिलीभगत से जमकर अनियमितता बरती जा रही है जहा अब तक  कई गाव मे अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ भी नही हो सका और कही कही तो ठेकेदार काम बंद कर अधूरे ही छोड दिये है जिस गाव मे कार्य पूर्ण हो गया वहा अब तक गलियो मे तोडे हुए सडक को भी ठेकेदार पूर्ण नही कराया  गया सरकार  द्वारा लाखो खर्च कर बनाया जा रहा हर मुहल्ले में सडक बारिश के दिनो मे ग्रामीणो के लिये मुसीबत का कारण बनेगी उसे भी  जस का तस  छोड़ दिया गया है

शो पीस बना मिशन

वनाचल  मे भी शो पीस बन कर रह गया यहा कई गाव मे पाईप लाईन का तो निर्माण कर दिया गया जहा अब तक पानी टंकी का निर्माण नही हुआ जिसे क्रेडा सोलर पेनल से कनेक्ट कर दिये जहा पानी की कम छमता के चलते कनेक्शन चालू नही किया गया ग्रामीणो द्वारा यहा काक्रीट टंकी निर्माण की भी माग कर रहे यही कारण है की वनाचल वासियो के लिये मात्र दिखावे का ही कार्य है

वही कुछ ग्राम पंचायतों को छोड़ दिया जाए तो भी अधिकतर गांव में जल जीवन मिशन का कार्य अब तक पूर्ण नही हो पाया और कई घरो तक तो जल जीवन मिशन का कनेक्शन ही नही पहुचा जो नल जल कनेक्शन से ही काम चला रहे व नये पाईप लाईन का भी विस्तार नही।हुआ है जो पुराने पाईप लाईन से नल जल कनेक्शन का उपयोग कर रहे  ग्रामीणो मे पानी के लिये आये दिन वाद विवाद होती रहती है

वही   कई ग्रामं पंचायतो  मे टंकी निर्माण कार्य को ठेकेदार अधूरे मे ही छोड दिया है जो आज तक लगभग तीन महीने से अधूरा पडा है जहा ग्रामीणो को बारिश तक कार्य पूर्ण नही हो पायेगा वहा ग्रामीणो को जल जीवन मिशन से वंचित रहना पडेगा

विभाग के इन्जियर नही करते जाच

वही  जल जीवन मिशन का कार्य हो रहा है जहा ठेकेदार को इन्जियर की देख रेख मे निर्माण कार्य करवाना है मगर यहा सभी नियमो को अधिकारी व ठेकेदार ताक में रखकर  कार्य कर रहे है जेसीबी के चालक व निर्माण कार्य करने वाले मजदूर ही आज इन्जिनयर का भी कार्य कर रहे यही कारण है की जिस माप मे गढ्ढे कर पाईप डालना है वहा आज कई जगह तो दो से तीन फीट मे ही पाईप डाल दिये व टंकी निर्माण मे मटेरियल मे धांधली कर बना रहे जहा छड ही स्पष्ट दिख रहा जिसे ठेकेदार अधिकारी अपनी कमजोरी छुपाने रेत सिमेन्ट का लेप लगाकर छुपा रहे

गलियो मे पाईप हो रहा खराब

वही निर्माणकर्ता घर घर पानी देने पाईप तो लगा दिया मगर अब तक कई जगह पाईप को व्यवस्थित नही किया गया जिसके चलते कई जगह के पाईप उपयोग होने से पहले ही उखड कर फेका गया व कई जगह।तो वाहनो के चक्के मे बार बार दबने से पाईप ही खराब हो रहे हैं

इस विषय पर सत्ता पक्ष विपक्ष व अधिकारियों से बात करने पर इनके सबके अलग-अलग राय हैं पर इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल संचालन कैसे किया जाए और समय पर कार्य को कैसे पूर्ण किया जाए इसका ठोस जवाब किसी के पास नहीं है

सरगुजा से भा ज पा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रेणुका सिंह का कहना है कि  जल जीवन मिशन योजना केंद्र सरकार की योजना है जो पश्चिम बंगाल के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य है जहां पर  जल जीवन मिशन  योजना का कार्य चल रहा है जो बहुत ही धीमी गति से चल रहा है जहां जमकर भ्रष्टाचार वह घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है इस योजना को 2024 तक देश के 19 करोड़ जनता तक पहुंचाना है जिसमें छत्तीसगढ़ काफी पीछे है जहां भ्रष्टाचार चरम पर है

कांग्रेस विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन पारसनाथ राजवाड़े का कहना है कि छत्तीसगढ़ सहित सूरजपुर जिले में  जल जीवन मिशन योजना का कार्य प्रगति पर है और अच्छा हो रहा है अगर कहीं से कोई शिकायत आती है तो मैं अधिकारियों से बात करूंगा

सूरजपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना कांग्रेस के शासनकाल में पूरी तरह से फेल है मैं खुद कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर देख चुकी हूं कि किस प्रकार से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

सूरजपुर पीएचई विभाग के ई एस बी सिंह का कहना है कि प्रोजेक्ट 2024 तक पूरा होना है जिले में  जल जीवन मिशन योजना में जहां भी गड़बड़ी की जा रही है दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version