अजय चक्रधारी
सूरजपुर (गंगा प्रकाश)- भटगांव विधानसभा के तेलगांव चौक पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आह्वान पर भटगांव विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लालजी राजवाड़े की अगुवाई में केंद्र सरकार के बढ़ती महंगाई का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान लालजी राजवाड़े ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई की समस्या अत्यंत विकराल रूप धारण कर चुकी है एक दर से बढ़ने वाली महंगाई तो आम जनता किसी न किसी तरह से सह लेती है लेकिन इन दिनों केंद्र की एनडीए सरकार खाद्य सामग्री पेट्रोलियम पदार्थ एलपीजी आदि सभी सामग्री पर बेलगाम ढंग से मूल्यों में वृद्धि कर रही हैं केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चों पर पूर्णत विफल हो चुकी है एलपीजी सिलेंडर पर 50 की वृद्धि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा की गई जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हुआ करते थे। तब सभी वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित हुआ करती थी 2014 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत मात्र 400 हुआ करती थी। जिसमें आज 3 गुना की वृद्धि हो चुकी है।
इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के शिव कुमार, लालमोहन, जनार्दन यादव, तुलेश्वर राजवाड़े, सुरेश राजवाड़े, मोहन, राजकुमार सिंह, शिवनारायण, रामेश्वर, झींगा, सौरव, प्रवीण, तिलकराम, अर्जुन देवांगन, संजीव सेठी संजय चौधरी, विक्रम प्रताप, दीपेंद्र प्रताप बैराग सिंह व अन्य शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


