आधी रात गौठान में गौ-वंशो को दाना-पानी ना देकर पैर व सिर को बांधकर किया जा रहा क्रूरता

सरपंच प्रतिनिधि गौठान के गौ-वंशो को को दुसरे के खेतो में छोड़कर फसल कर रहा बर्बाद

फसल बर्बाद होने की शिकायत करने पर महिला के खिलाफ ही गाव में बैठाया गया पंचायत

जितेन्द्र लहरे

मस्तुरी (गंगा प्रकाश)। ग्राम केवटाडीह में सरपंच प्रतिनिधि द्वारा गौठान में गौ-वंशो को बिना दाना-पानी के कई कई दिनों तक बांधकर क्रूरता की जा रही है वही आधी रात को गौवंशो के पैर-सिर बांधकर उन्हें मरते दम तक पीटा जाता है जिससे उसकी मौत हो जाती है सुबह मृत गायो को नदी में बहा दिया जा रहा है| गौवंशो को गौठानो से रात में छोड़ दिया जाता है जो आसपास के खेतो की फसलो को बर्बाद कर देते है इस मामले में गाव की ही महिला ने गौवंशो के साथ किए गए क्रूरता का विडियो बनाकर मीडिया में वायरल किया है जिसके बाद से सरपंच प्रतिनिधि ने महिला के खिलाफ पंचायत में बैठक बुलाया है|

मस्तुरी विकासखंड के ग्राम केवटाडीह में सरपंच प्रतिनिधि मुरारी साहू द्वारा गौवंशो से क्रूरता करने का मामला सामने आया है, सरपंच प्रतिनिधि द्वारा गौठान में गौ-वंशो को बिना दाना-पानी के कई कई दिनों तक बांधकर क्रूरता की जा रही है वही आधी रात को गौवंशो के पैर-सिर बांधकर पीट-पीट कर मार दिया जा रहा है इस मामले को लेकर गाव की ही एक महिला ने सरपंच प्रतिनिधि के करतूतों का विडियो बनाकर मिडिया को दिया है जिसमे साफ़ साफ़ दिख रहा है गौवंशो को गौठानो में बुरी स्थिति में रखा गया है वही गौवंशो के पैर व सिर को बांधकर मरने के लिए छोड़ दिया गया है| महिला ने बताया कि आधी रात को सरपंच प्रतिनिधि व कुछ लोगो द्वारा गौवंशो को पीट-पीट कर मारा जाता है फिर सुबह मृत गौवंशो को नदी में बहा दिया जाता है ऐसा कई बार किया जा चूका है| सरपंच प्रतिनिधि मुरारी साहू द्वारा कई गौवंशो को रात के समय खेतो में छोड़ दिया जाता है जिससे महिला के खेतो की फसले बर्बाद हो गई है इस मामले की शिकायत जब महिला ने सरपंच प्रतिनिधि व पंचायत से की तो सरपंच प्रतिनिधि ने महिला के खिलाफ ही पंचायत बुलाकर बैठक किया है|

सरपंच प्रतिनिधि के गौ-वंशो पर क्रूरता के खिलाफ हो कार्यवाही :- केवटाडीह सरपंच प्रतिनिधि मुरारी साहू द्वारा गौठान में गौ-वंशो को बिना दाना-पानी के कई कई दिनों तक बांधकर क्रूरता किए जाने व आधी रात को गौवंशो के पैर-सिर बांधकर उन्हें मरते दम तक पीटकर शवो को नदी में बहा दिया जा रहा है सी मामले में शासन-प्रशासन को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जानी चाहिए|


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version