गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा को लेकर गरियाबंद पुलिस ने रविवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों भूतेश्वरनाथ एवं चिंगरापगार जलप्रपात में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को डिजिटल ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम का सबसे खास पहलू डीएसपी गोपाल वैश्य का अनूठा अंदाज रहा। उन्होंने गीतों, संवादों और आम बोलचाल की भाषा में साइबर अपराध से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। मनोरंजक तरीके से दी गई जानकारी से पर्यटक भी कार्यक्रम से जुड़ते नजर आए।

राजिम में डीजीपी अरुणदेव गौतम ने परिवार सहित किए राजीव लोचन के दर्शन

यूपीआई और बैंकिंग फ्रॉड से सावधान रहने की अपील

डीएसपी वैश्य ने लोगों को अनजान व्यक्तियों के कहने पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग अथवा रिमोट एक्सेस वाले ऐप डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने लॉटरी, इनाम या अन्य लालच देकर की जाने वाली ऑनलाइन ठगी से भी सतर्क रहने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले लोगों के साथ किसी भी स्थिति में ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने और निजी फोटो अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की अपील की गई।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने लोगों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो समय गंवाए बिना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने या वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।

बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया एक माह का आंदोलन

पर्यटन स्थलों पर भी साइबर सुरक्षा का संदेश

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक का उपयोग करने के साथ उसकी सुरक्षा को समझना भी जरूरी है। गरियाबंद पुलिस का उद्देश्य केवल साइबर अपराधों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को इतना जागरूक बनाना है कि वे अपराधियों के जाल में ही न फंसें। पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस द्वारा सीधे पर्यटकों के बीच पहुंचकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान 23 से 29 अगस्त तक वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा पर केंद्रित है। इसके तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version