फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-गरियाबंद ज़िले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को मतदाताओं ने कोई तवज्जो नहीं दी। गरियाबंद एवं राजिम में तो राजिम विधानसभा के अनेकानेक वरिष्ठ नेता गायब थे। मात्र बाहरी नेताओ के भरोसे अगर भाजपा समझती है की वह यहां कांग्रेस को टक्कर देने की भी स्तिथि में नहीं है।जीत तो यहा भाजपा के लिए दिवास्वप्न बनकर रह जाएगी।ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहु ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा और चुनावी सभा के लिए गरियाबंद आए 3.3 केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर तंज कसते हुए कहा है कि अपनी विश्वसनीय खत्म हो जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता नए.नए केंद्रीय मंत्रियों को बुलाकर उनसे लगातार झूठ बुलवाने का काम कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बेरोजगारी और अपराध के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की जनता को अपमानित किया। वादाखिलाफी भाजपा का राष्ट्रीय चरित्र अपराध में नंबर वन भाजपा शासित राज्य हैए छत्तीसगढ़ तो 18वें क्रम पर है भूपेश सरकार में अपराध लगातार नियंत्रित हुए हैं और सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य तो छत्तीसगढ़ है।श्री साहु ने कहा की केंद्रीय मंत्री यह भूल गए कि रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 22ण्2 प्रतिशत हुआ करता थाए जो भूपेश सरकार आने के बाद लगातार कम हुआ है। विगत 1 साल से छत्तीसगढ़ देश भर में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है आधा फीसदी से भी कम बेरोजगारी दर है छत्तीसगढ का । लेकिन दलिय चाटुकारिता में देश के केंद्रीय मंत्री बेशर्मी से झूठ बोल कर छत्तीसगढ़ की जनता को अपमानित कर रहे हैं।ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहु ने कहा कि भूपेश पर भरोसे की सरकार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के सारे पैंतरे नाकाम हो चुके हैं।गरियाबंद की सभा में तो आधि से ज्यादा कुर्सिया खाली थी।राजिम विधानसभा में जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज कर दिया है।
There is no ads to display, Please add some


