इतिहास मे पहली बार थाने का गेट रहा बंद मिडिया तक का प्रवेश वर्जित रहा – झूमूकलाल दीवान

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/08/1000677436.mp4

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा की पिछली भाजपा क़े सरकार मे 15 वर्षो तक कोंडागांव जुआ सट्टा का अंतर्राज्जीय अड्डा हुआ करता था और अब पुनः भाजपा सरकार आने क़े बाद कोंडागांव को बदनाम करने मे जुआ सट्टा क़े नाम मशहूर करने मे भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है क्षेत्र क़े युवाओं को जुआ सट्टा क़े आदि बना रही है।यहां भाजपा नेताओं क़े संरक्षण मे पुलिस क़े सहयोग से जुआ सट्टा संचालित है।गत रात्रि कोंडागांव मे जुआ का एक बड़ा फड़ जुआडियों समेत गिरफ्तार हुआ जिसे कोंडागांव पुलिस द्वारा दबाये जाने क़े नियत से कार्यवाही मे ढीलाई बरती गयी और इतिहास मे पहली बार थाने मे मिडिया सहित आमजन का प्रवेश रोक दिया गया और आरोपियों को एक एक कर तत्काल थाने से छोड़ दिया गया जिनको छोड़ा गया उनके द्वारा बताया गया की 68 लाख 35 हजार 3 सौ रुपए पकड़ा गया है इतनी बड़ी राशि क़े साथ जुआ पकड़े जाने क़े बावजूद पुलिस द्वारा दबाने का प्रयास पुलिस की कार्यप्रणाली पऱ सवालिया निशान खड़ा करता है।कांग्रेस पार्टी मीडिया क़े माध्यम से पुलिस से यह जानना चाहती है की किसके कहने पऱ जुआडियों को तत्काल छोड़ा गया? किसके सह पऱ यहाँ जुआ सट्टा संचालित है? पुलिस का कितना परसेंट फिक्स है इस जुआ सट्टा क़े कारोबार मे?मामले क़े 15 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं करना क्या साबित करता है?पुलिस 28 अगस्त शाम से लेकर रात तक का सीसी टीवी फुटेज दिखाये पुलिस।कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ऐसी नीति का पुरजोर विरोध करती है और पुलिस से निष्पक्षता क़े साथ कार्यवाही की मांग करती है।प्रेस वार्ता मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव पीसीसी सदस्य बुधराम नेताम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन बसंत सामुअल सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version