समाज है तो परिवार व धर्म है तो समाज सुरक्षित है- दलेश्वर साहू
धनंजय गोस्वामी
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। डोंगरगाव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोकपुर मे पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण मद से 10 लाख रु की लागत से निर्मित परिक्षेत्रीय साहू संघ के भवन का लोकार्पण स्थानीय विधायक दलेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज है तो परिवार सुरक्षित है तथा धर्म है तो समाज सुरक्षित है। सबको अपने जीवन मे मिले अवसर को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू ने सामाजिक संगठन में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी तय कर समाज को संगठित करने का आव्हान किया। कार्यक्रम को तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू ,जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू ,पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष मदन साहू, जनपद उपाध्यक्ष सुयश नाहटा ने भी संबोधित किया।
जिंदगी एक एहसास नामक पुस्तक का विमोचन
इस अवसर पर ईश्वर साहू व्याख्याता द्वारा लिखित पुस्तक जिंदगी एक एहसास का विधायक दलेश्वर साहू ने विमोचन किया। विधायक साहू ने आगामी लोक मंडई मे प्रकाशित पत्रिका मे ईश्वर साहू के रचना को सम्मलित किए जाने का आश्वासन दिया।
आदिवासी समाज हेतु भवन निर्माण की घोषणा
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की महिलाओ की मांग पर आदिवासी भवन निर्माण कराए जाने की घोषणा की।
इसके पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष प्यारेलाल साहू व सरपंच ठाकुर राम साहू ने स्वागत भाषण का पठन करते हुए साहू समाज सहित अन्य समाज को बहुप्रतीक्षित मांग हेतु राशि स्वीकृत किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा शौचालय निर्माण व ग्राम मे सीसी रोड निर्माण की मांग की ।
कार्यक्रम मे श्रीमती जयश्री साहू, पुरुषोत्तम साहू, मोहनीश साहू जनपद सभापति , रमेश साहू, बेलस साहू, शिवराम साहू, रामकुमार साहू, दिनेश्वरी साहू, हेमंत साहू, ईश्वर साहू खिलावन साहू, खेमचंद साहू, तुलाराम साहू कृष्ण कुमार साहू, सरपंच ठाकुर राम साहू, संतोष सिन्हा, बिहारी मंडावी, आदि सहित पंचगण, ग्रामवासी तथा सामाजिकजन सम्मिलित हुए।
There is no ads to display, Please add some


