सीपीआई ने कलेक्टर कोण्डागांव को सौंपा ज्ञापन

रितेश पटेल 

कोण्डागांव (गंगा प्रकाश) – कम्युनिश्ट पार्टी आॅफ इंडिया जिला परिशद् कोण्डागांव के द्वारा 22 मई 2023 को महामहिम राज्यपाल एव मुख्य मंत्री छ.ग.षासन को सम्बोधित एक ज्ञापन को द्वारा कलेक्टर कोण्डागांव प्रेशित किया गया है। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कोण्डागांव जिले के षिक्षित बेरोजगारों को ही भर्ती (षिक्षक पद पर) दिए जाने की मांग किया गया है। ज्ञापन में लेख किया गया है कि काफी लंबे इंतजार के बाद छ.ग.राज्य सरकार के द्वारा बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए षिक्षकों के 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। सभी वर्ग के लिए डी.एड., बी.एड. एवं टेट की योग्यता अनिवार्य किया है। उक्त भर्ती प्रक्रिया में क्षेत्रीय मुलनिवासियों एस.टी. , एस.सी. व ओ.बी.सी. वर्ग के जो 12 वीं या आगे की कक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं और ऐसे बेरोजगार उम्मीदवारों की संख्या सम्भवतः 90 प्रतिषत से अधिक है, डी.एड., बी.एड. एवं टेट योग्यता को अनिवार्य करने के कारण षिक्षक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन नहीं कर सकेंगे। बस्तर एवं सरगुजा दोनों संभाग पूर्ण रुप से अनुसूचित क्षेत्र हैं यानि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं और तत्कालीन सरकारों के द्वारा ऐसे अनुसूचित क्षेत्रों में षिक्षा जैसे अहम मामले में आवष्यक विकास नहीं कर पाई, जिसके कारण ही स्थानीय मुलनिवासी उच्च षिक्षा सहित डी.एड., बी.एड. एवं टेट योग्यता को हासिल कर पाने से वंचित रह गए हैं, जिसके कारण ही दोनों अनुसूचित क्षेत्रों में डी.एड., बी.एड. एवं टेट योग्यता को षिथिल किया जाना आवष्यक है। संवैधानिक प्रावधानों के प्रकाष में षिक्षकों की भर्ती व्यापम द्वारा किया जाएगा तो स्थानीय षिक्षित बेरोजगार कदापि चयनित नहीं हो पाएंगे। यही कारण है कि डी.एड., बी.एड. एवं टेट योग्यता की अनिवार्यता को समाप्त करके, स्थानीय षिक्षित बेरोजगारों को पहली प्राथमिकता देते हुए, षिक्षक भर्ती का फार्म का नियम बनाए जाने की मांग सी.पी.आई. जिला परिशद् कोण्डागांव द्वारा की जा रही है। अब तक देखने में आया है कि राज्य के विकसित क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों के नौकरी हासिल कर कर्मचारी बन जाने के बाद अपना स्थानांतरण अपने मुल निवास स्थानों में करवा लिया जाता है, जिससे अनुसूचित क्षेत्र के स्कुलों के पद पुनः रिक्त हो जाते हैं और इस तरह स्कुलों में षिक्षक के पद रिक्त हो जाने से स्थानीय बच्चे बेहतर षिक्षा पाने से वंचित रह जाते हैं। अंत में सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव ने आग्रह किया है कि सीपीआई द्वारा स्थानीयजनों के हित में किए जा रहे मांग को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते हुए तत्काल निराकरण किया जाए ताकि कोण्डागांव जिले के मुलनिवासी एस.टी. , एस.सी. व ओ.बी.सी. एवं अन्य वर्ग के स्थानीय षिक्षित बेरोजगारों को लाभ मिल सके। धरना, रैली निकालकर ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान का.तिलक, षैलेष, जयप्रकाष, बिरज, मुकेष, दिनेष, बिसम्बर, अनिल, रामकुमार आदि सहित गांव गांव से आए अन्य कम्युनिश्ट मौजुद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version