गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कोपरा के प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में उगे खरपतवार से स्कूल आने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिसर में बेतहाशा खरपतवार उग जाने से स्कूली बच्चों को सांप बिच्छू का भय हमेशा बना रहता है। स्कूल प्रशासन ने खरपतवार को साफ करने अब तक कोई पहल नहीं की है। हालांकि अब तक किसी प्रकार की घटना नहीं हुई है वहीं मुख्य मार्ग की नालियां जाम होने के कारण स्कूल परिसर में हल्की बारिश होने पर पानी घुटनों तक भर जाता है। जिसके कारण बच्चे घुटने भर पानी को पार कर स्कूल जाने पर मजबूर हैं। रायपुर से गरियाबंद नेशनल हाईवे में पानी निकासी नहीं होने से पैदल चलने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों को वाहनों से गंदा पानी छिटकने से परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं बस स्टैंड के सामने दुकानदारों ने भी नाली को मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। इस कारण स्कूल परिसर में बारिश का पानी जाम हो जाता है। नेशनल हाईवे से स्कूल तक जाने के लिए बच्चों का पालकों को भी घुटने पर पानी को पार करना पड़ता है जिसे लेकर कुछ पालकों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है। पालकों ने कहा कि शाला विकास समिति राशि का उपयोग मूलभूत सुविधाओं के लिए नहीं करती। जबकि स्कूल समिति में लगभग तीन एकड़ जमीन है। जिसे प्रतिवर्ष दोनों फसल में रेग पर दिया जाता है। अगर स्कूल प्रशासन चाहते तो इन्हीं राशि से स्कूल व स्कूल परिसर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को दूर कर सकता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version