गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। बसंत पंचमी के अवसर पर नगर पंचायत कोपरा के शासकीय बालक प्राथमिक शाला तथा पूर्व माध्यमिक शाला में शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए। बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाते हुए माँ सरस्वती के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन करने के पश्चात बच्चों के माता,पिता शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का तिलक लगाकर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस दौरान बालक प्राथमिक बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई तथा माध्यमिक शाला में बच्चों के द्वारा विज्ञान आधारित मॉडल की प्रदर्शनी की गई जिसे सभी ने सराहा। इस अवसर पर उपस्थित जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। इस बार शासन के द्वारा विशेष पहल करते हुए सभी स्कूलों में अनिवार्य रुप से बसंत पंचमी व मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा विज्ञान के अनेक मॉडल की प्रदर्शनी भी की गई जिससे बच्चों के मन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा और विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी योगदान इन बच्चों का होगा। जीवन में माता-पिता शिशु रुपी बीज को सींच कर एक हरे भरे वृक्ष का आकार देते हैं । मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि कवच बनकर सदैव हमारे साथ रहने वाले हमारे पूजनीय माता पिता का आशीर्वाद सदा बना रहे। योगेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर योगेश्वरी साहू सरपंच, दिलेश्वरी पटेल पांच दुलेश्वरी तारक इस दौरान शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ईश्वर पटेल सदस्य सीताराम घृतलहरे संकुल समन्वयक अनिल सिन्हा लीलेश्वर साहू राजकुमार दीवान व्याख्याता मोहम्मद जुनेद खान श्रीमती चम्पा बंसोड उत्तम साहू सत्या साहू रोहिणी निषाद रामेश्वरी क्षत्राणी गणेश गायकवाड़ रामगुलाल तारक कुलेश्वर पटेल मोहन लाल साहू भेषमणी पटेल आदि शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some
