कोरबा (गंगा प्रकाश)। कोरबा शहर का प्रसिद्ध सर्वमंगला मंदिर हसदेव नदी के तट से लगा हुआ है। यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है। दीवारों पर माता के अलग अलग रूपों को ख़ूबसूरती से बनाया गया है। हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन को आते हैं। मंदिर के पंडित जी के अनुसार प्रांगण में 500 साल पुराना वटवृक्ष है। वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर भक्तगण मन्नत मांगते हैं। सैकड़ों रक्षा सूत्र वृक्ष में बंधे हुए हैं। मंदिर के बाहर कई स्टाल हैं, जहां से प्रसाद व पूजन सामग्री खरीदी जा सकती है। मंदिर का एंट्री गेट भव्य बना हुआ है।वट वृक्ष के नीचे राम भक्त हनुमान जी का छोटा सा मंदिर है। बगल में एक बड़ा मंदिर है। इसमें सबसे नीचे विष्णु धाम है। मंदिर के पहले फ्लोर पर शिवलिंग स्थापित है। सबसे ऊपर घोड़ों से सजे रथ पर सवार सूर्य देवता की भव्य प्रतिमा है।मां सर्वमंगला मंदिर का 122 साल पुराना पुजारी अनिल पांडे के अनुसार वटवृक्ष को मनोकामना पूरा करने वाला वृक्ष माना जाता है। कभी इस वृक्ष के नीचे हाथी आराम किया करते थे। वहीँ झूले जैसी डालियों पर मोर भी आकर आराम व क्रीडा करते थे। मंदिर का निर्माण जमींदार राजेश्वर दयाल के पूर्वजों द्वारा कराया गया था। मंदिर का इतिहास 122 साल पुराना है, जिसकी स्थापना सन् 1898 के आस पास मानी जाती है। बताया जाता है कि मंदिर परिसर में एक गुफा है जो नदी के नीचे जाता है और दूसरी तरफ निकलता है। नवरात्रि में हज़ारों की संख्या में ज्योति कलश की स्थापना की जाती है। मंदिर परिसर में त्रिलोकीनाथ मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर, शीतला माता मंदिर, भैरवनाथ मंदिर व अन्य छोटे-बड़े मंदिर हैं।कोरबा शहर से सर्वमंगला मंदिर की दूरी करीब 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। जांजगीर चांपा से सर्वमंगला मंदिर की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। वहीं बिलासपुर से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर सर्वमंगला मंदिर स्थित है। वहीं चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ माता का दर्शन करने उमड़ रहीं है ।
कोरबा का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल सर्वमंगला मंदिर – वेदप्रकाश महंत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
