छुरा(गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत कोसमी में मडा़ई मेला का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवसिंह रात्रे,अध्यक्षता में के रुप में दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा,ग्राम कोसमी के सरपंच एवं गोपाल दिवाकर,मोहित चंद्राकर,बंसत सोरी,मंचसीन थे।सर्वप्रथम सरस्वती माता के छाया चित्र पर पूजा इतना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और सभी अतिथि जनों को चंदन वंदन एवं बेंच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया और रात्रिकालीन मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया गई जिसमें आसपास के ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया गया और जिसमें समस्त ग्रामवासी का विशेष सहयोग रहा एवं समस्त ग्रामवासी पूरी रात भर कार्यक्रम का आनंद उठाया गया।
There is no ads to display, Please add some


