मोहला(गंगा प्रकाश)--नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में कोसरिया यादव समाज ने नव निर्वाचन पदाधिकारियों के चयन का निर्णय लिया है।समस्त कोसरिया यादव समाज के वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन से यह निर्णय लिया गया है कि अविभाजित राजनांदगांव जिला के बाद प्रशासनिक रूप से अलग नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का गठन के पश्चात सामाजिक संगठन (जिला ईकाई)का गठन छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया यादव समाज के मार्गनिर्देशन में संपन्न होगा,जिसमे तहसील कोसरिया यादव समाज मोहला मानपुर, तहसील कोसरिया यादव समाज अंबागढ़ चौकी की सहभागिता रहेगी।इस जिले के राजू यादव,सुखदेव यादव,आशीष कुमार ने कोसरिया यादव समाज के गठन के उद्देश्यों के बारे में बताया कि शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने व पढ़ने वाले बच्चो को प्रोत्साहित करना ,सामाजिक कुरूतियों को दूर करने ठोस पहल करना तथा समाज को राजनीतिक रूप सुदृढ़ करना है।
There is no ads to display, Please add some
