गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सतनामी समाज कौंदकेरा व युवाओं के संयुक्त तत्वाधान में गुरू घासीदास के जयंती के अवसर पर आज 18 दिसम्बर से राज्य स्तरीय त्रि दिवसीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन संतोषी चौक सतनामी पारा में शुरू हुआ। इससे पहले आज 18 दिसंबर को गुरू घासीदास बाबा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें समाज के महिला-पुरूष के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर गांव का भ्रमण पहला प्रथम पुरस्कार 13333 रू., दूसरा पुरस्कार 9999 रू. तीसरा पुरस्कार 7777 रू. चौथा 5555 रू. पांचवा पुरस्कार 3333 रू. व छटवां पुरस्कार 2555 रू. है। सरपंच गणेश डहरिया ने अंचल की पंथी नृत्य समितियों से कार्यक्रम में भाग लेने एवं अंचलवासियों, स्वजातीय जनों से सभी कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
