गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समग्र शिक्षा अंतर्गत प्रत्येक प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली से तीसरी तक पढ़ाने वाले समस्त शिक्षकों का जोन स्तरीय चार दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण 10 जून 2024 से 13 जून 2024 तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा में प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण का प्रारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कौन्दकेरा के प्रभारी प्राचार्य डी आर यादव द्वारा मां सरस्वती की पूजन अर्चना कर किया गया. प्रशिक्षण के प्रारंभ में सभी शिक्षकों ने अपना परिचय दिया एवं मास्टर ट्रेनर डीआरजी सुखेंन राम साहू ,कोमल चंद साहू एवं कमलेश कुमार साहू द्वारा प्रथम दिवस का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया जिसमें एफ एल एन पर विस्तार से चर्चा की गई और 2026 तक कक्षा एक से तीन पढ़ने वाले बच्चों मे कक्षा अनुरूप दक्षता 2026 तक प्राप्त करने हेतु लक्ष्य दिया गया.तत्पश्चात हिंदी भाषा शिक्षण में पियर लर्निंग एक्टिविटी शिक्षकों का ग्रुप बनवाकर करवाया गया भोजन अवकाश पश्चात साप्ताहिक आकलन, मासिक आकलन वार्षिक आकलन एवं ट्रैकर भरने की विस्तृत जानकारी शिक्षकों को दिया गया इस प्रशिक्षण केंद्र में संकुल कौन्दकेरा बेलर तरीघाट और कोपरा के कक्षा एक से तीन पढाने वाले शिक्षक सम्मिलित हुए एवं प्रशिक्षण मे डगेश्वर ध्रुव संकुल समन्वयक कौन्दकेरा गेंदु राम पटेल संकुल समन्वयक बेलर गिरवर लाल यादव संकुल संमन्वयक छुईया एवं सुरेश कुमार गुप्ता संकुल समन्वयक तरीघाट उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version