गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। गांव के ग्रामीण स्वयं रूचि लेकर अपने गांव की साफ-सफाई कर रहे है। गांव में बरसात के पहले नालियों की सफाई किया जा रहा है, तो कहीं वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी चेतना दिखा रहे है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत परिसर की सफाई कर लोगों को अपने आस-पास एवं कार्य स्थल को साफ रखने का संदेश दिया गया। साथ ही पूरा जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि आमजन आगे आकर अपने गांव, शहर और जिले को स्वच्छ रखने के लिए 02 घण्टे श्रमदान अवश्य करें।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
