गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता हैं। शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित मुख्यमंत्री ट्राफी एवं खेलवृत्ति डाइट मनी प्रदान करने के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 10 जुलाई 2024 तक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़ या जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण गरियाबंद में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं। यह पुरस्कार वर्ष 2021- 22 एवं 2022-23 के लिए दिया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप विज्ञापन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
There is no ads to display, Please add some


