फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय सेवा योजना. इंडियन यूथ रेडक्रॉस प्रकोष्ठ फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय. फिंगेश्वर जिला. गरियाबंद ;छत्तीसगढ़ एवं ग्राम पंचायत खैरझिटी वि. ख. फिंगेश्वर जिला. गरियाबंद ;छत्तीसगढ़ के बैनर तले सहयोगात्मक क्रियाकलाप के रूप में भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित गाँवो में मेगा स्वच्छता अभियान तथा मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्त भारत के लिए युवा स्वच्छता ही सेवा एवं शिक्षित गाँव थीम पर दो दिवसीय विशेष मेगा शिविर का आयोजन 04 एवं 05 अक्टूबर 2023 को ग्राम खैरझिटी में किया गया। जो कि महाविद्यालय से 08 किण् मीण् की दुरी में स्थित है एवं नवोदय ग्राम पंचायत के रूप में विख्यात है। प्रथम दिवस शिविर स्थल मे ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच सियाराम ध्रुव ने ग्राम पंचायत के ग्रामीण प्रमुख पंच प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिको के उपस्थिति में माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैल्यचित्र पर पुष्प हार अर्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दरियाव सिंह ध्रुव ग्रामीण अध्यक्ष भिखुरम पटेल ग्रामीण उपाध्यक्ष ग्राम पटेल मधुकान दीवान उपसरपंच नन्दलाल ध्रुव एवं नेतराम साहू चंद्रशेखर ध्रूव शकुण साहू धनेश्वरी पटेल मिनाक्षी पटेल सावित्री दीवान एवं रागिनी साहू ग्राम. पंच उपस्थित रहे। ग्राम भ्रमण के अंतर्गत स्वयंसेवको ने क्रमबद्ध रैली निकालकर विभिन्न सामाजिक. आर्थिक मुद्दों जैसे नशा मुक्ति शराबबंदी साक्षरता स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण महिला शिक्षा स्वास्थ एवं बाल विवाह आदि विभिन्न विषयों पर नारा लगाकर एवं नारा लेखन के माध्यम से ग्राम के सभी मोहल्ला पारा में जनजागरूकता लाने का प्रयास किया। परियोजना कार्य के रूप में स्वयंसेवको ने ग्राम में स्थित अमृत सरोवर मंदिर परिसर मुख्य मंच एवं विद्यालय के आसपास क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से कीचड़.गन्दीपानी युक्त मैदानों को मिटटी.मुरुम के द्वारा समतलीकरण किया गया तथा ग्रामीणजनों के मध्य स्वच्छता ही सेवा का सांकेतिक संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम संपर्क के अंतर्गत पड़की. सुआ राउत पंथी नृत्य. गायन के माध्यम से लोगों से प्रत्यक्ष भेंट करके उनके सामाजिक. आर्थिक समस्याओं स्वास्थ्य ग्रामीण परिवेश एवं नवीन बदलते परिवेश आदि की जानकारी ली गई। ग्राम के लोंगो को स्वस्थ रहने प्राकृतिक मौसमी सब्जियों के खानपान एवं स्थानीय हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से संपर्क कर नियमित स्वास्थ्य की जांच कराने का संदेश भी दिया गया। स्वयंसेवकों ने शिविर की प्रथम दिवस के अंतिम कड़ी में सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से नृत्य नुक्कड़ नाटक लोक गायन प्रहसन एवं लोक नाटिका के माध्यम से विभिन्न स्थानीय सामाजिक मुद्दों पर प्रहार किया गया एवं ग्रामीण समुदायों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। लोंगो में स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत खड़ी साज नृत्य बिरना.बिरना नशामुक्ति भारत के लिए युवा प्रहसन मोर बर ले देना राजा लाली साड़ी आदि ग्रामीण दर्शको को खूब पंसंद आया एवं सराहना की गई। शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक बिना रुके स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों के निवेदन के आधार पर अपनी प्रस्तुति देते रहे और दर्शको जमावड़ा लगे रहे। इसी तरह प्रभात फेरी के साथ शिविर का द्वितीय दिवस का आगाज हुआ। छत्तीसगढ़ी जुम्बा नृत्यों के माध्यम से स्वयंसेवकों के शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए योग प्राणयाम का अभ्यास कराया गया। दो दिवसीय विशेष मेगा शिविर के अंत में रा. से.यो.इंयूरेसो के कार्यक्रम अधिकारी प्रोण् देवादास बंजारे ने ग्राम प्रमुख सरपंच सियाराम ध्रूव उप सरपंच. नंदलाल ध्रूव पंच गण. नेतराम साहू चंद्रशेखर ध्रूव शकुण साहू धनेश्वरी पटेल मिनाक्षी पटेल सावित्री दीवान रागिनी साहू संतोषी ध्रूव ग्रामीण अध्यक्ष दरियाव सिंह ग्रामीण उपाध्यक्ष भीखू राम बिशेसर ध्रूव गोकुल साहू चंद्रप्रकाश अडवशि केदार यादव खेमराज दीवान सदाराम दीवान दुलेश पटेल तुलेश्वर दीवान मधुकांत दीवान एवं समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में राण्सेण्योण् की भूमिकाओ दो दिवसीय विशेष मेगा शिविर प्रतिवेदन पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने व आवश्यक सहयोग के लिए ग्रामजनों का आभार वंदन किया गया। ग्राम प्रमुख सरपंच के द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र एवं श्रीफल भेंट कर समस्त स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय फिंगेश्वर का धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं आगामी वर्ष में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित करने इच्छा जाहिर किया गया। इस विशेष मेगा शिविर में रा. से. यो.इंयूरेसो प्रकोष्ठ के कुल 55 स्वयंसेवक एवं 06 भूतपूर्व स्वयंसेवको ने शिविर्थियो के रूप में सम्मिलित हुये। शिविर के सफल संचालन में सहायक कार्यक्रम अधिकारी के रूप में प्रोण् रितेश गोलछा नमिता प्रधान एवं महेंद्र भारतद्वाज उपस्थित रहेए साथ ही स्वयंसेवकों में शिविर नायक चितेश्वर साहू शिविर नायिका खेमलता सोनकर भूतपूर्व स्वयंसेविका योगिता शर्मा रश्मि जगत मनीषा अडवंशी अंबिका यादव मीडिया प्रमुख गुलाब सिन्हा व लाकेश साहू सहित ख़ुमेश्वर साहू टेमन साहू पवन साहू झुमेश कुमार गोविंद कुमार यादव भूमिका साहू तेजस्विनी ध्रुव मनीषा साहू दीप्ती हरित घृतकुमारी हेमा पारधी महेश्वरी साहू नोमेश्वरी साहू नीतू साहू धनेश्वरी साहू फनेश्वरी साहू उषा निषाद ममता श्रीवास यश ध्रुव चेतना साहू बिनेश्वरी टोमेश्वरी साहू टेमिन साहू शिवम् साहू लोकेश्वरी साहू साक्षी साहू विनिशा मोनिका प्रियांशु निषाद सागर साहू सोहाद्रा सिन्हा देवमनी गिरीश हिमांशी भारती झरना मीरा निषाद ओंकार लहरे पायल साहू प्रशांत सिन्हा दिगेश्वरी साहू राजीव कुमार रेशमी कुर्रे मधु साहू रुपेश्वरी साहू तोमेश कुमार ध्रुव पुरुषोत्तम उज्जवला साहू उर्वशी साहू आदि ने सहभागिता दी ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version