कांकेर (गंगा प्रकाश)। ग्राम  माकडी खूना में प्रथम एनपीसीआई राष्ट्रीय भुगतान निगम, के आर्थिक सहयोग से माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला व   ग्राम पंचायत के सहयोग से गणित -विज्ञान मेले का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया।  जिसमें बच्चों ने कुल 40 मॉडल तैयार कर अपने पालकों व अतिथियों के समक्ष  प्रस्तुत कर उसकी उपयोगिता बताई। इस बीच कार्यक्रम  मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम  पंचायत के सरपंच श्री सावंत नेताम ने कहा की आज इस गणित विज्ञान मेले में, बच्चो का रुचि और उनके द्बारा बनाए गए , मॉडल को देखकर काफी अच्छा लगा, इससे बच्चो में गणित और विज्ञान के प्रति डर की भावना कम होगी। साथ ही मैं कहना चाहूंगी कि सभी बच्चे मुहल्ले अनुसार शाम के समय पढ़ाई करे। इस बीच एफएलपी के प्रोग्राम हेड तीजेश सिन्हा ने बताया की बच्चो को पढ़ाई में रुचि लाने के लिए नए – नए तरीकों से उन्हें सिखाया पढ़ाया जा रहा है। गणित और विज्ञान विषय में बच्चो को डर न लगे इसके लिए आज बच्चो के द्वारा  गणित में संक्रियाओं का खेल, जोड़ का जादू, पहाड़ों का खेल,  भिन्नो का खेल, संख्याओं का खेल, आकारों का परिवार, उम्र पता करना, संख्या चक्र, दस का दम, भाग की क्रिया और विज्ञान में प्रकाश का परावर्तन – अपवर्तन, मानव कंकाल, पाचन तंत्र, पृथ्वी की बनावट, पृथ्वी की आंतरिक बनावट , सौरमंडल, धूम्रपान सेहद के लिए हानिकारक है, जल चक्र, आंख की बनावट, कान की बनावट, मानव शरीर, मानव नेत्र, मनचाही अमर शहीदों के सम्मान में अमृत कलश जैसे  मॉडल तैयार कराया गया, तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी में बच्चे मॉडल अपनी पालक व शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत कर  उपयोगिता भी बताई गई। वही उन्होंने ये भी कहा की इसी तरह सभी माताएं , पालक गण निरंतर स्कूल आते रहे, और बच्चो को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते रहे। इस दौरान मेले में ग्राम वासियों ने बड़ -चढ़ कर बच्चो द्वारा बनाए मॉडलो को देख कर उपयोगिता जानी। माध्यमिक शाला माकड़ी के प्रधान अध्यापक लक्ष्मीकांत साहू सर जी द्वारा बच्चों को निरंतर पढ़ने व आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी ,तथा नंदकुमार अटभैया सर द्वारा प्रथम की सराहनीय कार्य के लिए समर्थन किया गया ।साथ ही सरपंच सावंत राम नेताम द्वारा बच्चों की इस प्रतिभा से खुश होकर उनको निरंतर पढ़ने व आगे बढ़ने का संदेश दिया । इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच से सावंत राम नेताम शाला समिति के अध्यक्ष श्री लखन राम नेताम, बच्चों के माता-पिता तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज से आए हुए अतिथि गण तथा   , प्रथम से  टीम लीडर राकेश साहू,  किरण ,सीमा, कृति तथा ,  मा.शाला के समस्त शिक्षक गढ़ उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version