विनय सिंह 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। दिनांक 12 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम गतौरा (जिले का सबसे बड़ा ग्राम तथा डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति के मामा परिवार) में नवीन कुमार कुर्रे सह परिवार द्वारा अपरान्ह 4 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक आयोजित विशाल कवि सम्मेलन का कार्यक्रम एकदम शानदार रहा। इस कार्यक्रम को अत्यधिक प्रशंसा प्राप्त हुई है। यह कार्यक्रम सन्त शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर पूजा-अर्चना पश्चात डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलमकार मंच एवं उपसंचालक छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य, प्रतिष्ठित नागरिक श्री लखन लाल बंजारे की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दुर्गा प्रसाद मेरसा, मणिशंकर दिवाकर ‘गदगद’, गणेश महंत ‘नवलपुरिहा’ अशोक कुमार बंजारे, रमेश भास्कर रसिय्यार, वेदप्रकाश खांडेकर, कमलेश ढिंढे ‘कमल’ तथा सुरजीत टण्डन की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर  देवीप्रसाद कुर्रे, सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार महिला, पुरुष, बच्चे एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का उम्दा संचालन कमलेश ढिंढे कमल ने किया। आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कलमकार मञ्च के सक्रिय सदस्य एवं प्रायोजक नवीन कुमार कुर्रे ने किया।    यह कवि सम्मेलन गतौरा के पूर्व सरपंच एवं अति प्रतिष्ठित नागरिक स्मृतिशेष दुर्गाप्रसाद कुर्रे-श्रीमती कौशिल्या कुर्रे के कनिष्ठ पुत्र नवीन कुमार कुर्रे एवं पुत्रवधु श्रीमती शिवानी कुर्रे को प्रथम पुत्री रत्न (नीति) की प्राप्ति के अवसर पर आयोजित षष्ठी संस्कार एवं जन्म के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अन्त में नवीन कुर्रे द्वारा कलमकारों को वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के बैंक खाते में सहर्ष ₹ 2100/- (दो हजार एक सौ रुपये) दान स्वरूप ट्रांसफर करने की घोषणा की गई।

       अन्त में डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति द्वारा रचित कृति चुल्लू भर पानी(हास्य व्यंग्य -संग्रह) एवं बराबरी का सफर (काव्य-संग्रह) का वितरण किया गया। यह जानकारी मणिशंकर दिवाकर ने दिया


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version