गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर के समीप गनियारी-पतोरा जंगल में आज एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद की गई है। बरामद लाश ग्राम पतोरा के 7 दिनों से लापता हीरामन साहू की बताई जा रही है। पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पत्नि नम्रता साहू ने थाना में रिर्पोट दर्ज कराई थी कि मृतक हीरामन साहू शराब पीकर परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ गाली गलौच मारपीट करता है। उसकी रिर्पोट के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन वह पिछले 7-8 दिनों से लापता था। घर पर भी नहीं आ रहा था। परिजन भी उसकी पतासाजी कर रहे थे। आज जंगल में एक लाश होने की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो उसकी पहचान हीरामन साहू के रूप में की गई। ग्रामीणों सहित परिजनों एवं पुलिस का कहना है कि हीरामन को उसके खिलाफ रिर्पोट की जानकारी हो गई थी। इसलिए वह इधर उधर घुम रहा था। आज उसकी लाश मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लगी है।
There is no ads to display, Please add some
