चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत गमेकेला के सरपंच सत्यवती पैंकरा एवं सचिव संतोषी पैंकरा के द्वारा किया गया भारी भ्रष्टाचार । जहाँ सभी निर्माण कार्यों को कागजों में करने का सिलसिला बदस्तूर चल रही है । वहीं आपको बता दें की हैण्डपम्प मरम्मत शासकीय भवनों की रंगाई पुताई, रनिंग वाटर तथा सभी शासकीय भवनों की रंगाई पोताई तथा गमेकेला के सभी गली एवं  मोहल्ला में स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर लाखों रूपये आहरण कर हजम करने का मामला उजागर हुआ है । जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत गमेकेला के सरपंच तथा सचिव के द्वारा भारी मात्रा में शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया है । वहीं हम आपको बता दें की ग्राम पंचायत गमेकेला के पंचायत भवन सहित सामुदायिक भवन में कहीं पर भी रनिंग वाटर के नाम पर एक बूंद पानी नहीं है । जबकी सरपंच – सचिव के द्वारा रंनिग वाटर लगाने के नाम पर लगभग दस लाख रूपये की राशि को आहरण कर गटक कर लिया गया है । इस ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार बहुत सारे मामले हैं । किन्तु जनपद पंचायत लैलूंगा के कर्मचारी व अधिकारियों के पास कार्यवाही करने के लिए समय कम है, इसलिए भ्रष्टाचार में दिनों दिन इज़ाफा होना लाजिमी है । धन्य हैं रायगढ़ जिले के जिला पंचायत के  अधिकारी कर्मचारी जिन्हें जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार की खबर स्थानीय अखबारों में सुर्खियाँ बनने के बावजूद नजर अंदाज किया जाना समझ से परे है । 

वर्सन : क्या कहते हैं अधिकारी :- 

इस संबन्ध में प्रतिक्रिया जानने के लिए लैलूंगा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विरेन्द्र राय को फोन के माध्यम से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि मैं अभी अपने रायगढ़ स्थित निवास पर हूँ । इस विषय पर अभी मैं कुछ नहीं बता सकता । 

“विरेन्द्र राय” 

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी

 जनपद पंचायत लैलूंगा


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version