लोकसभा चुनाव का परिणाम रूझान दिखाने के लिए जिले के दो स्थलों पर लगेंगे दो बड़े एलईडी स्क्रिन

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना की पल-पल की जानकारी हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जिला मुख्यालय गरियाबंद के बस स्टैण्ड एवं राजिम के मंगल भवन मे एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। लोकसभा निर्वाचन के मतगणना मंगलवार को कृषि उपज मंडी स्थित मतगणना स्थल से होना है जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधानसभावार इसकी गणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना के परिणाम को पूर्ण पारदर्शिता से मतदाताओं को दिखाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में दो प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी के माध्यम से ऑनलाईन मतगणना परिणाम को प्रदर्शित किया जाएगा। एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है इसमें प्रातः 8 बजे से ही मतगणना के परिणाम आमजनों और मतदाताओं को उपलब्ध होते रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version