गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छ.ग. शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की 06 अक्टूबर 2023 के अधिसूचना अनुसार जिला गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपरा को नगर पंचायत कोपरा गठित किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त संचालक पी.बी. काशी ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से नगर पंचायत कोपरा का अतिरिक्त प्रभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद गरियाबंद आशीष तिवारी को आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से सौंपा गया है।
There is no ads to display, Please add some


