गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। अयोध्या में निर्मित भव्य एवं दिव्य राम मंदिर के 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से सम्पन्न हुआ देश विदेश से पधारे अनेक साधु संत इस कार्यक्रम की अतिथि थे ऐसा कार्यक्रम कभी देखा नही था लेकिन आज देखने को भी मिला मैन आनंद है गदगद है क्यों कि सिर्फ मेरे राम नही हम जब के राम आज अपने महल में विराजमान हुए हैं आप सब भी अब राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे लेकिम आपको अपनी पारी का थोड़ा और इंतजार करना होगा प्रभु श्री राम तो अपने भक्तों को अपने मंदिर अवश्य बुलाएंगे।
आज गरियाबंद जिला भी मानो अयोध्या सा लग रहा था। प्रातः काल से ही सभी जगहों पर प्रभातफेरी का आयोजन जगह जगह कलश यात्रा, सजावट, रंगोली, रामोत्सव, रामायण, भजन, दीपोत्सव, आतिशबाजी ऐसे अनेक कार्यक्रम हुए हैं। कई स्थानों पर कारसेवकों का सम्मान भी हुआ है जिनके अथक परिश्रम से ढांचा टूटा था हम श्रद्धांजलि भी देते हैं उन कारसेवकों को जिनके बलिदान से आज राम मंदिर का निर्माण हुआ।
आज हम लोग बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हम राम जी को भव्य मंदिर में स्थापित होते हुए देख रहे हैं और सौभाग्यशाली हो भी क्यों न आज प्रभु राम 500 वर्षो बाद वनवास काट कर घर आये हैं यह सचमुच में हिन्दू समाज की बड़ी जीत है। राम तो सबके हैं जिसने राम को अपना माना राम उनके हैं सबरी के मीठे बेर खाकर राम ने उस समाज का मान बढ़ाया था जिसको लोग दलित समाज के नाम से जानते हैं , राम जी ने उस नैय्या में सवारी की थी जिसको निषाद समाज के द्वारा संचालित किया जाता था उनको भी राम ने अपना मित्र बनाया, राम जी तो उनके लिए भी थे जो जंगलों में रहकर अपना जीवन यापन करते थे और राम जी ने उस शोषित वर्ग को भी अपना बना कर उनको न्याय दिलाया। राम सबके हैं और रहेंगे बस उनको पहचानने की देर है।
आज गरियाबंद जिला भी राममय हो गया। आज पूरा हिन्दू समाज एकजुट होकर रामोत्सव का कार्यक्रम मन रहा है बस इसी दिन का इंतजार तो हिन्दू कर रहा था जब किसी भी प्रकार का छुआ छूत इस देश मे न रहे सब मिलकर साथ रहे। आप सभी को मैं अयोध्या धाम से शुभकामना देता हूं साथ ही आपको अयोध्या आने का न्योता देता हूँ।
There is no ads to display, Please add some


