दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। एचडीएफसी बैंक- “परिवर्तन” के अंतर्गत समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम कि एक पहल एफ पी सी के माध्यम से एफ पी सी के टिकाऊ एवं भविष्य में व्यापार के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण भूतेश्वरनाथ के प्रशिक्षण हॉल में दिनांक 25 जनवरी 2023 को रखा गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संदीप भोई जी उप संचालक कृषि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । इसके बाद कंपनी के व्यापार में कौन-कौन से उत्पाद को सम्मिलित किया जाएगा के विषय पर विस्तृत चर्चा किया गया जिसमें मुख्य रूप से कोदो कुटकी एवं रागी के फसलों के उत्पादन पर विशेष जोर दिया गया तत्पश्चात रागी एवं ज्वार से बने उत्पाद जैसे रागी लड्डू रागी मुरकू रागी पापड़ एवं ज्वार लड्डू ज्वार मुरुकू जैसे मिलेट्स से संबंधित सभी उत्पादों को कंपनी के द्वारा व्यापार में शामिल करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई l सभी कृषकों के द्वारा रासायनिक खाद्य का प्रयोग कम करते हुए जैविक खाद जैसे केंचुआ खाद मटका खाद नीमास्त्र घन जीवामृत को कंपनी कंपनी के माध्यम से व्यापार में सम्मिलित कर कृषकों तक पहुंचाने हेतु रणनीति बनाई गई। उपस्थित संचालक मंडल के सदस्य एवं कृषकों के द्वारा सभी फसलों में रासायनिक के स्थान पर जैविक खाद जैविक कीटनाशक के प्रयोग हेतु विशेष सुझाव व जैविक खाद व कीटनाशकों के प्रयोग के लिए संकल्प लिया गया इस प्रशिक्षण का मुख्य अतिथि उपसंचालक कृषि एवम एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक श्री इमरान अंसारी जी द्वारा जमकर सराहना किया गया इस प्रशिक्षण में संचालक मंडल के सभी सदस्यों व 15 गांव के कृषक सम्मिलित हुए निवसीड संस्था से प्रोग्राम मैनेजर एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गरियाबंद ट्रायबल फार्मर प्रॉड्यूसर कंपनी लिमिटेड के एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



